कोट-पलाहड़ी पंचायत में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

 कोट-पलाहड़ी पंचायत में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर। आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन की ओर से पंचायत कोट-पलाहड़ी, नूरपुर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। साथ ही उपस्थित लोगों को पौधों की नियमित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।


इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण की सुंदरता बढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ-साथ उसकी नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लेना चाहिए।


कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।


पौधारोपण कार्यक्रम में पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी, उपप्रधान कुलदीप सिंह ठाकुर, संजीव कुमार, राजीव शर्मा, दिलावर सिंह, पूर्व प्रधान लज्या देवी, पूजा देवी, प्रेम शर्मा, संदीप जरियाल, आकाश चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन ने कहा कि भविष्य में भी समाज और पर्यावरण हित से जुड़े जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर