नाग मंदिर में पूजा-अर्चना कर मुख्य गेट निर्माण का दिया आश्वासन : केवल सिंह पठानिया

 नाग मंदिर में पूजा-अर्चना कर मुख्य गेट निर्माण का दिया आश्वासन : केवल सिंह पठानिया


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर। प्रदेश के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नाग मंदिर जठेरे पठानिया, नागाबाड़ी पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।


इस दौरान मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने मंदिर के मुख्य गेट के निर्माण की मांग उप मुख्य सचेतक के समक्ष रखी। केवल सिंह पठानिया ने मांग को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र के धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मंदिर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए फोरलेन पर फुटओवर ब्रिज के निर्माण की मांग रखी गई थी। अब इस फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।


उन्होंने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार एवं प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।


इस अवसर पर एसडीएम अरुण शर्मा, एसएचओ सुरिंदर सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर