गद्दी-गुज्जर समुदाय को बड़ी राहत, परमिट की अवधि बढ़ाकर पांच वर्ष की

 गद्दी-गुज्जर समुदाय को बड़ी राहत, परमिट की अवधि बढ़ाकर पांच वर्ष की


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के गद्दी और गुज्जर समुदाय के लोगों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए उनके परमिट की अवधि बढ़ाकर पांच वर्ष कर दी है। सरकार के इस निर्णय के बाद अब समुदाय के लोगों को हर वर्ष परमिट का नवीनीकरण करवाने की आवश्यकता नहीं होगी।


गुज्जर कल्याण सभा के जिला अध्यक्ष हसन दीन ने प्रदेश सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे समुदाय के हित में महत्वपूर्ण निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि परमिट के वार्षिक नवीनीकरण की प्रक्रिया के चलते गद्दी और गुज्जर समुदाय के लोगों को हर वर्ष कागजी कार्रवाई और अन्य प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी।


उन्होंने कहा कि अब परमिट की अवधि पांच वर्ष किए जाने से समुदाय के लोगों को बार-बार नवीनीकरण की प्रक्रिया से राहत मिलेगी। इससे उनका समय और मेहनत दोनों बचेंगे तथा वे अपने पारंपरिक कार्यों पर अधिक ध्यान दे सकेंगे


हसन दीन ने इस निर्णय के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम गद्दी और गुज्जर समुदाय के लोगों के लिए सुविधाजनक साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार भविष्य में भी समुदाय से जुड़े अन्य मुद्दों पर सकारात्मक पहल करेगी और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर