पंडोगा में फार्मडायरेक्ट के कर्मचारियों ने लिया स्वदेशी अभियान का संकल्प
पंडोगा में फार्मडायरेक्ट के कर्मचारियों ने लिया स्वदेशी अभियान का संकल्प
ऊना,
हरोली विधानसभा क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा स्थित हिंदुस्तान फार्म डायरेक्ट इंग्रीडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड में रविवार को स्वदेशी जागरण मंच के ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान के तहत कर्मचारियों को अभियान से जोड़ा गया। कंपनी के एमडी पुनीत मोदगिल ने कर्मचारियों को अभियान की सदस्यता दिलाते हुए उन्हें अपने परिवार के सदस्यों को भी स्वदेशी अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
स्वदेशी जागरण मंच के जिला पूर्णकालिक प्रशिक्षक सत्यदेव शर्मा सहोड़ ने कहा कि मंच की ओर से देशभर में ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान चलाया जा रहा है। ऊना जिले में भी अभियान को गति देने के लिए विभिन्न स्थानों पर लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में प्रत्येक नागरिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने कहा कि विश्व उद्यमिता पखवाड़े के तहत युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें दूसरों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रचार प्रमुख पंकज सहोड़, अमित धीमान, पंकज जसवाल, जगमोहन चंदेल, प्रवेश ठाकुर, मनदीप जसवाल, रजनीश कुमार, मनोज कुमार, मयंक जसवाल, शिव कुमार, शुभम और रजत कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें