बरंडा स्कूल में एनएसएस का एकदिवसीय शिविर आयोजित
बरंडा स्कूल में एनएसएस का एकदिवसीय शिविर आयोजित
जसूर : राकेश शर्मा /
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरंडा में सोमवार को प्रधानाचार्य अनु महाजन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने स्कूल प्रांगण की साफ-सफाई करने के साथ-साथ फूलों की क्यारियों की गुड़ाई की और विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।
इसके अलावा स्वयंसेवकों ने जल स्रोतों की सफाई की तथा विद्यालय तक जाने वाले रास्ते की भी साफ-सफाई की। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अनु महाजन ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए स्वच्छता और पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज और पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें