बेजुबानों की सुरक्षा के लिए आगे आए स्काउट्स, कुल्लू से मनाली तक पशुओं को पहनाए रिफ्लेक्टर

 बेजुबानों की सुरक्षा के लिए आगे आए स्काउट्स, कुल्लू से मनाली तक पशुओं को पहनाए रिफ्लेक्टर


मंडी : अजय सूर्या /

 स्काउट केवल अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों एवं प्रकृति से प्रेम करने वाला जिम्मेदार नागरिक भी होता है। इसी भावना को साकार करते हुए स्नो लैंड स्काउट्स एंड गाइड्स ओपन ग्रुप के रोवर्स एवं रेंजर्स ने सड़क पर घूमने वाले पशुओं की सुरक्षा के लिए विशेष रिफ्लेक्टर अभियान चलाया।


ग्रुप लीडर बीजू हिमदल की अगुवाई में रोवर्स एवं रेंजर्स ने कुल्लू से मनाली तक राइट बैंक क्षेत्र में सड़क पर घूमने वाले पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बांधे। रात के समय वाहनों की रोशनी पड़ने पर ये रिफ्लेक्टर दूर से चमकेंगे, जिससे वाहन चालकों को सड़क पर मौजूद पशु पहले ही दिखाई दे सकेंगे और अचानक होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।


रात के समय सड़क पर घूमने वाले पशु कई बार वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते, जिसके कारण पशुओं के साथ-साथ वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ जाती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए स्काउट्स ने “पशु सुरक्षा भी, सड़क सुरक्षा भी” का संदेश देते हुए यह पहल शुरू की है।


इस अभियान में स्नो लैंड स्काउट्स के पैट्रन राज सिंघानिया, स्काउट मास्टर अमन भारती सहित रोवर्स, रेंजर्स एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।


ग्रुप लीडर बीजू हिमदल ने कहा कि स्काउटिंग हमें हर जीव के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बनना सिखाती है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। फिलहाल कुल्लू से मनाली तक राइट बैंक क्षेत्र में पशुओं को रिफ्लेक्टर पहनाए जा रहे हैं। इसके बाद लेफ्ट बैंक तथा अन्य क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बेजुबान पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल वाहन चालकों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक छोटी-सी सावधानी किसी इंसान और किसी बेजुबान जीव—दोनों की जान बचा सकती है।


स्नो लैंड स्काउट्स का संदेश —

“बेजुबानों की सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी; सुरक्षित सड़क, सुरक्षित समाज।”

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर