गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

 गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी


 (नूरपुर:-विनय महाजन)                              

     प्रदेश के  सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तत्वावधान में सोमवार को कांगड़ा लोक कला मंच के कलाकारों ने ग्राम पंचायत कुटवासी व फतेहपुर में गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

 कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से अनुसूचित जातियों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं जैसे अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना, अनुवर्ती कार्यक्रम योजना, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना की जानकारी दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजनाओं सहित प्रदेश सरकार की अन्य जनकल्याण योजनाओ की जानकारी भी दी। इस दौरान योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। इसके साथ कलाकारों ने नशे के दुरुपयोग से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान हरपाल सिंह,कृष्ण गोपाल, उपप्रधान दिलदार सिंह सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर