बरसात में स्क्रब टाइफस का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को किया जागरूक।

 बरसात में स्क्रब टाइफस का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को किया जागरूक।



मोहम्मद आशिक

चंबा हिमाचल प्रदेश 


चुराह में घास काटने वाली महिलाओं से फुल बाजू के कपड़े पहनने की अपील, तेज बुखार होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह


चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र में बरसात के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को स्क्रब टाइफस के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। इन दिनों खेतों और घास वाले क्षेत्रों में काम करने के दौरान लोगों को स्क्रब टाइफस फैलाने वाले कीट के काटने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर घास काटने के लिए खेतों में जाने वाली महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि घास काटने या खेतों में काम करने के दौरान लोग फुल बाजू के कपड़े पहनें और शरीर को यथासंभव ढककर रखें। घास और झाड़ियों वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने से संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है।


वहीं, नागरिक अस्पताल तीसा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि बरसात के मौसम में महिलाएं बड़ी संख्या में घास काटने के लिए खेतों में जाती हैं। ऐसे में उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्क्रब टाइफस होने पर तेज बुखार समेत अन्य लक्षण सामने आ सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार होता है तो उसे लापरवाही न बरतते हुए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जांच करवानी चाहिए।

डॉ. ऋषि पुरी ने लोगों से बरसात के मौसम में खेतों, घास और झाड़ियों वाले क्षेत्रों में काम करते समय स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सावधानियों का पालन करने की अपील की है।


बाइट डॉ ऋषि पूरी बीएमओ तीसा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर