एडवोकेसी एंड आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

 


एडवोकेसी एंड आउटरीच कार्यक्रम आयोजित



उच्चतर शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा आज केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय, सोलन में ‘एडवोकेसी एंड आउटरीच कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग महाराष्ट्र की प्रो. शालिनी लहितकर ने की।
प्रो. शालिनी लहितकर ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय, सोलन को आधुनिक, मॉड्यूलर एवं डिजिटल पुस्तकालय के रूप में विकसित करना तथा आधुनिक पुस्तकालय सुविधाओं एवं डिजिटल सेवाओं के प्रति विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पुस्तकालय कर्मियों में जागरूकता पैदा करना है।
उन्होंने डिजिटल युग में पुस्तकालयों की बदलती भूमिका पर प्रकाश डाला तथा पुस्तकालयों को समाज एवं उपयोगकर्ताओं से जोड़ने में एडवोकेसी एवं आउटरीच गतिविधियों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने पुस्तकालयों में आधुनिक तकनीक अपनाने तथा उपयोगकर्ता-केंद्रित डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करवाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
दीपांजन चटर्जी ने पुस्तकालयों के बुनियादी ढांचे, तकनीक एवं सेवाओं को सुदृढ़ करने में राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन की जानकारी दी। उन्होंने केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय सोलन के आधुनिकीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।
उन्होंने कहा कि सोलन में प्रस्तावित आधुनिक, मॉड्यूलर एवं डिजिटल पुस्तकालय से डिजिटल सेवाओं को सुदृढ़ करने, बुनियादी ढांचे में सुधार, सूचना संसाधनों तक बेहतर पहुंच तथा दुर्लभ पुस्तकों, पांडुलिपियों एवं अन्य मूल्यवान संसाधनों के संरक्षण एवं पहुंच को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।
केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय के प्रभारी डॉ. राजेन्द्र कश्यप ने मुख्यातिथि व अन्य का स्वागत किया तथा केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय सोलन के ऐतिहासिक महत्व, वर्तमान सुविधाओं एवं भविष्य की विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय सोलन द्वारा विशेष पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों एवं पुस्तकालय उपयोगकर्ताओं के लिए विभिन्न विषयों से संबंधित हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा की पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय, सोलन को आधुनिक, मॉड्यूलर एवं डिजिटल पुस्तकालय के रूप में विकसित करने पर चर्चा की गई।
केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष संजीव कुमार सोलन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
f; font-size: small;">इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग की ओ.एस.डी. डॉ. रेणु राणा, मीना देवी, तथा राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी, ज़िला के विभिन्न विद्यालयों के पुस्तकालयाध्यक्ष, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला व बी.एल. केन्द्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के लगभग 200 छात्रों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारियों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर