पक्काटाला-बालू संपर्क मार्ग का निरीक्षण, पुनर्निर्माण व स्वच्छता पर उपायुक्त सख्त पक्काटाला,
पक्काटाला-बालू संपर्क मार्ग का निरीक्षण, पुनर्निर्माण व स्वच्छता पर उपायुक्त सख्त
पक्काटाला,
। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने
पक्काटाला-बालू संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं नगर परिषद के अधिकारियों को सड़क पुनर्निर्माण कार्य के लिए शीघ्र प्राक्कलन तैयार कर निर्माण प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न होने देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने क्षेत्र में फैली गंदगी और खुले में फेंके जा रहे कूड़ा-कचरे पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने नगर परिषद को कचरा निस्तारण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा खुले में कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने शहरवासियों से भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखा जा सके। साथ ही उन्होंने वर्षा जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर कार्य करने और उचित ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान उपायुक्त ने पक्काटाला स्थित पशुपालन विभाग परिसर में प्रस्तावित पशु जन्म नियंत्रण केंद्र के लिए चिन्हित स्थल का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
निरीक्षण के समय स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी चिराग शर्मा, नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राशि कौशल, अधिशासी अभियंता कनाव बडोत्रा, पार्षद तन्वी गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें