चंबा। एनालॉग पनीर की बिक्री और सप्लाई को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है
चंबा। एनालॉग पनीर की बिक्री और सप्लाई को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए विभाग की ओर से जिले में जगह-जगह नाकाबंदी कर पनीर की जांच की जा रही है।
विभाग की टीमें विभिन्न स्थानों पर वाहनों और खाद्य पदार्थों की सप्लाई की जांच कर रही हैं। इस दौरान आने वाले दिनों पनीर के सैंपल लिए जाएंगे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं बाजार में एनालॉग पनीर की बिक्री तो नहीं हो रही है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग की ओर से आने वाले दिनों में जिले के सभी उपमंडलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा और दुकानों, ढाबों, होटलों तथा पनीर की सप्लाई करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी।
विभाग का कहना है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों पर शिकंजा कसना और बाजार में मिलावटी अथवा मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले पनीर की बिक्री पर रोक लगाना है। विभाग ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और पैकेजिंग की जांच जरूर करें तथा संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना विभाग को दें।
बाइट दीपक आनंद अस्सिस्टेंट कमिश्नर फूड एंड सेफ्टी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें