98 बच्चों की पढ़ाई पर संकट, भड़ोई स्कूल में नए शिक्षक की तैनाती की मांग।
98 बच्चों की पढ़ाई पर संकट, भड़ोई स्कूल में नए शिक्षक की तैनाती की मांग।
मोहम्मद आशिक
चंबा हिमाचल प्रदेश
चंबा। शिक्षा खंड सुंडला के राजकीय प्राथमिक पाठशाला भड़ोई में अध्यापकों की कमी का मामला सामने आया है। स्कूल में वर्तमान में 98 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जबकि अध्यापकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने कही है।
एसएमसी की 22 अगस्त 2026 को आयोजित बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया। समिति ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि पाठशाला में जल्द से जल्द एक नए अध्यापक की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो सके।
एसएमसी ने पत्र में बताया कि वर्तमान व्यवस्था में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में कठिनाई पेश आ रही है। अध्यापकों पर कार्यभार अधिक होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। समिति ने आग्रह किया है कि विद्यार्थियों के हित को देखते हुए जल्द शिक्षक की नियुक्ति अथवा प्रतिनियुक्ति की जाए।
एसएमसी अध्यक्ष और सचिव ने प्रशासन से मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते अतिरिक्त अध्यापक की तैनाती होने से स्कूल में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।
बाइट स्थानीय निवासी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें