जिला काँगड़ा के थाना डमटाल के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप जंगल में गली-सड़ी अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 जिला काँगड़ा के थाना डमटाल के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप जंगल में गली-सड़ी अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव काफी समय से जंगल में पड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते उसकी पहचान करना फिलहाल मुश्किल बना हुआ है।


जसूर राकेश शर्मा

जानकारी के अनुसार डमटाल पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप जंगल में शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही इंदौरा के डीएसपी संजीव कुमार यादव डमटाल थाना पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव की हालत को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।


फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करवाने के प्रयास कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव जंगल में कैसे पहुंचा।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले में पुलिस की आगामी जांच और कार्रवाई जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: