जिला कुल्लू भाजपा के सभी प्रकिष्ठों की बैठक कुल्लू में आयोजित, विधानसभा चुनावों को लेकर सभी प्रकोष्ठ पूरी ताकत के साथ तैयार।

 जिला कुल्लू भाजपा के सभी प्रकिष्ठों की बैठक कुल्लू में आयोजित, विधानसभा चुनावों को लेकर सभी प्रकोष्ठ पूरी ताकत के साथ तैयार। 



कुल्लू   भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू में विभिन्न प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमित सूद ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता पुरुषोत्तम गुलेरिया तथा पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर और प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मुख्य वक्ता पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि भाजपा के प्रकोष्ठ संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और इनके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाएं और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उन्हें जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही भाजपा को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।


पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए भी प्रभावी ढंग से कार्य करना चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा ने सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी प्रकोष्ठों को सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया।

। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।इस कार्यक्रम में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से 2022 के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर,सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नरेश चौहान, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक युवराज बोध, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोविन्द ठाकुर, चिकित्सक प्रकोष्ठ (एलोपैथी) की प्रदेश संयोजिका डॉ वंदना जगी, पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चमन कपूर, बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव शरण चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अर्चना ठाकुर, राहुल सोलंकी, जिला परिषद सदस्य जिंदू ठाकुर, अनिल राणा,निशा ठाकुर, जिला महामंत्री नवल नेगी,कार्यालय सचिव नरेश चौहान,जिला मीडिया प्रभारी विनोद कायस्था, आईटी विभा ग के जिला संयोजक दुर्गा ठाकुर,सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक मधुसूदन शर्मा सह मीडिया प्रभारी निलेश गौतम ,डॉ अभिलाषा सहित सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश,जिला एवं मंडल  पदाधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर