शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध अनुपयोगी एवं अपशिष्ट सामग्री से राखियां तैयार की। इस अनूठी पहल को "वेस्ट टू रिस्ट" नाम दिया गया। यह आयोजन ईको क्लब की संयोजिका डॉक्टर मीनाक्षी के मार्गदर्शन में किया गया।विद्यार्थियों द्वारा तैयार इको फ्रेंडली राखियों का महाविद्यालय परिसर में स्टॉल लगाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सूद ने स्टॉल का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता ,आत्मविश्वास और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। इस अवसर पर ईको क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें