बंडू भरवाना तक पहुचाएंगे 32 करोड़ से निर्माणाधीन पेयजल योजना से पानी- यादविंद्र गोमा

 बंडू भरवाना तक पहुचाएंगे 32 करोड़ से निर्माणाधीन पेयजल योजना से पानी- यादविंद्र गोमा 

पंचरुखी के बंडू भरवाना में आयुष मेले के दौरान मंत्री यादविंद्र गोमा मुख्य अतिथि हुए उपस्थित


कहा- आयुष मेले के माध्यम से लोगों को मिल रही पारंपरिक चिकित्सा की जानकारी 

पंचरुखी

पलम क्षेत्र के लिए निर्माणाधीन 32 करोड़ की पेयजल योजना से सरकार पंचरुखी क्षेत्र के लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस योजना का पानी बंडू भरवाना क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाया जाएगा। आयुष,युवा सेवाएं तथा खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज उक्त पचायत में आयोजित आयुष मेले के दौरान ये बात कही।


मंत्री बंडू भरवाना में आयोजित आयुष मेले में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।


इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे पूर्व पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए स्थानीय लोगों को पालमपुर क्षेत्र की योजनाओं पर निर्भर रहना पड़ता था लेकिन अब क्षेत्र को जल्द अपनी पेयजल योजना मिलने जा रही है। इसके अलावा पंचरुखी में अस्पताल भवन भी जुलाई माह तक तैयार करने की बात भी मंत्री ने कही। इस कार्य के लिए हाल ही में उन्होंने 2 करोड़ रुपए मंजूर करवाए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय सड़क के चौड़ीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए नाबार्ड से स्वीकृत हुए हैं। जल्द इस पर भी कार्य शुरु होगा। पंचरुखी में तहसील बनने से स्थानीय लोगों को सुविधा प्राप्त हुई है।  


आयुष मेले का आगाज मंत्री ने धनवंतरी के पूजन और स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम के साथ किया। आयुष विभाग की ओर से मंत्री को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया।


मंत्री यादविंद्र गोमा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार आयुष पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी पारंपरिक पद्धतियां न केवल रोगों के उपचार में सहायक हैं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी लोगों को प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे आयुष मेले लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।


उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में इस तरह के मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को अपने नजदीकी क्षेत्रों में ही स्वास्थ्य जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा मिल रही है। इन मेलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया जा रहा है तथा आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को प्राकृतिक और संतुलित जीवनशैली अपनाकर अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।


मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि आयुष विभाग की योजनाएं और स्वास्थ्य सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचें, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने आयुष विभाग द्वारा बंडू भवारना में आयुष मेले के सफल आयोजन के लिए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए धन्यवाद भी व्यक्त किया।


मेले के दौरान लोगों को औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया। मंत्री यादविंद्र गोमा ने स्वयं भी लोगों को औषधीय पौधे वितरित किए और उन्हें आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। आयुष मेले में करीब 100 लोगों ने स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा परामर्श का लाभ उठाया तथा उन्हें निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। इसके अलावा लोगों को आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।


इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी एसडीएमओ डॉ. तनुजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग