भेरता गांव में चोरी, सोने-चांदी व नकदी लेकर फरार
भेरता गांव में चोरी, सोने-चांदी व नकदी लेकर फरार
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
आज हम बात करते है पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ते गांव भेरता की जहाँ पर रात को चोरों ने एक घर में सेंध लगाते हुए सोने -चांदी के साथ ही कुछ नगदी भी चुरा ली.
इसी संदर्भ में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे फोन जानकारी देते हुए घर के मालिक राज कुमार पुत्र कृष्ण देव ने बताया वह परिवार सहित गंगथ क्षेत्र में शादी पर गए थे.
कहा आज सुबह जैसे ही घर पर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था,
बताया ज़ब अंदर जाकर देखा तो सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था व अलमारी व लोकर भी खुला पड़ा था.
बताया छानबीन करने पर पता चला कि चोर घर से करीब 300 ग्राम चांदी, सोने की बालियां व 70 हजार रु नगदी लेकर रफ्फुचककर हो गए हैं.
बताया चोरी के बारे में पुलिस को सूचना दे दी गईं है व पुलिस जांच कर रही है.
वहीं क्षेत्र में हुई चोरी की खबर फ़ैलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन पाया है.
लोगों का कहना है कि आये दिन क्षेत्र में चोरी की घटनाये घट रही हैं.
कहा चोरो में प्रशासन का कोई डर नहीं रहा है उन्होने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए..
ताकि चोरो में प्रशासन का डर बना रहे.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें