धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मोत्सव पर मंडी में फ़ोटो प्रदर्शनी का आयोजन

धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मोत्सव पर मंडी में फ़ोटो प्रदर्शनी का आयोजन 


मंडी : अजय सूर्या /

दलाई लामा की शांति, करुणा तथा अहिंसा के संदेश को किया उजागर 

धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मोत्सव पर मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन तिब्बती समुदाय द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी सदर रुपिंदर कौर ने किया।

मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर तिब्बती धर्मगुरु और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित परम पावन 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो के 90वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का आयोजन मंडी घोटन कमेटी द्वारा किया गया जिसमें दलाई लामा के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण क्षणों और उनके शांति, करुणा तथा अहिंसा के संदेश को तस्वीरों के माध्यम से दर्शाया गया।

प्रदर्शनी में दलाई लामा के बचपन से लेकर तिब्बत के आध्यात्मिक नेता बनने तक की यात्रा, तिब्बत के इतिहास, भारत में उनके आगमन और विश्वभर में शांति, करुणा और मानवता के संदेश को फैलाने के प्रयासों को तस्वीरों के जरिए प्रस्तुत किया गया है। इन तस्वीरों के माध्यम से उनके जीवन के संघर्ष, आध्यात्मिक विचारों और मानवता के लिए उनके योगदान को भी दर्शाया गया है।इस अवसर पर तिब्बती सेटलमेंट ऑफिसर मंडी जामयांग डोलमा ने कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए दलाई लामा के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग