धीरा होली महोत्सव का समापन, विधायक विपिन सिंह परमार ने की शिरकत

 धीरा होली महोत्सव का समापन, विधायक विपिन सिंह परमार ने की शिरकत


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान में सुलह विधानसभा क्षेत्र से विधायक विपिन सिंह परमार ने शुक्रवार को धीरा़ में आयोजित होली महोत्सव के समापन समारोह में शिरकत करते हुए मेले में शिरक्क्त की । इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धीरा़ क्षेत्र में आयोजित यह होली महोत्सव यहां की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले समाज को जोड़ने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विपिन सिंह परमार ने मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन, आयोजन समिति और स्थानीय जनता के सहयोग की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धीरा़ के इस मेले को और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे तथा इसे राज्य स्तरीय दर्जा दिलाने की दिशा में भी भरसक कोशिश की जाएगी, ताकि इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक मजबूती मिल सके। समापन अवसर पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया और बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर होली महोत्सव का आनंद लिया। परमार ने कहा कि धीरा क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए वे तत्तपर हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग