“मिडिल ईस्ट संकट में भी मोदी सरकार बनी ढाल, 10 हजार से अधिक भारतीयों की सुरक्षित वापसी से फिर साबित हुई मजबूत विदेश नीति”

 “मिडिल ईस्ट संकट में भी मोदी सरकार बनी ढाल, 10 हजार से अधिक भारतीयों की सुरक्षित वापसी से फिर साबित हुई मजबूत विदेश नीति”


पालमपुर

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ने मिडिल ईस्ट में उत्पन्न युद्ध जैसे हालातों के बीच भारतीय नागरिकों की बड़े पैमाने पर सुरक्षित वापसी पर केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सशक्त, निर्णायक और प्रभावशाली विदेश नीति का जीवंत उदाहरण है।

परमार ने कहा कि ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष ने पूरे खाड़ी क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी भारत सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक खाड़ी देशों से करीब 10 हजार भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है। इनमें से लगभग 3 हजार भारतीय केवल ईरान से विशेष विमानों के माध्यम से स्वदेश लाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कुवैत से करीब 2,500 भारतीय, लेबनान की राजधानी बेरुत से 1,500 से अधिक भारतीय, जबकि यूएई और कतर से लगभग 3 हजार भारतीय सुरक्षित भारत लौट चुके हैं। यह आंकड़े स्वयं सिद्ध करते हैं कि संकट की घड़ी में मोदी सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

परमार ने कहा कि आज ही दुबई से Air India की पहली विशेष उड़ान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सुरक्षित उतरी, जिसमें VT-EDC विमान से 149 यात्री स्वदेश पहुंचे। यह केवल एक फ्लाइट नहीं, बल्कि भारतीय कूटनीति की सफलता का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार की मदद से लौट रहे अधिकांश नागरिक चार्टर्ड फ्लाइट्स के माध्यम से मुंबई और दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसके अतिरिक्त कोच्चि, कोझिकोड, अमृतसर और लखनऊ में विशेष सहायता केंद्र बनाए गए हैं ताकि लौटने वाले प्रवासियों को हर संभव सुविधा मिल सके। विदेश मंत्रालय द्वारा ईरान और लेबनान के लिए “Red Alert” जारी कर भारतीयों को यात्रा न करने की सलाह देना सरकार की सतर्कता को दर्शाता है।

परमार ने कहा कि जहां एक ओर भारत सरकार राहत अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सुरक्षा कारणों से मार्ग बदलना पड़ा। Emirates की EK 501 (मुंबई–दुबई) फ्लाइट को 3 मार्च को दो बार रास्ता बदलने के बाद सुरक्षित लैंडिंग करनी पड़ी। दिल्ली–दुबई EK 513 और बेंगलुरु–दुबई EK 569 जैसी उड़ानों को एहतियातन वापस लौटना पड़ा। इन परिस्थितियों में भी भारतीय एजेंसियों का समन्वय और सतर्कता सराहनीय रही।

विपिन सिंह परमार ने कहा कि इतिहास गवाह है—चाहे महामारी के दौरान वंदे भारत मिशन हो, युद्धग्रस्त क्षेत्रों से निकासी अभियान हो या प्राकृतिक आपदा—हर बार मोदी सरकार ने यह सिद्ध किया है कि भारतीय नागरिक कहीं भी हों, भारत सरकार उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विदेश नीति जैसे गंभीर विषय पर बार-बार सवाल उठाना केवल राजनीतिक हताशा का परिचायक है। जब पूरा देश संकट की घड़ी में एकजुट है, तब विपक्ष का निरंतर नकारात्मक रवैया दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्रहित के विरुद्ध है। विदेश नीति कोई मंचीय बयानबाजी का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा और प्रतिष्ठा से जुड़ा गंभीर दायित्व है।

परमार ने केंद्र सरकार, नागर विमानन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय तथा सभी संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो आने वाले दिनों में और विशेष उड़ानें संचालित कर प्रत्येक भारतीय को सुरक्षित स्वदेश लाया जाएगा।

परमार ने कहा कि आज भारत केवल एक राष्ट्र नहीं, बल्कि विश्व पटल पर उभरती हुई निर्णायक शक्ति है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने संतुलित और सम्मानजनक वैश्विक संबंध स्थापित किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप युद्ध जैसे हालातों में भी भारतीयों की सुरक्षित वापसी संभव हो पा रही है।

“संकट चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है — और मोदी सरकार इसे हर बार सिद्ध कर रही है।”


विपिन सिंह परमार

विधायक सुलह विधानसभा क्षेत्र, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नेताभारतीय जनता पार्टी

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग