06लापता व्यक्तियों को जिला पुलिस नूरपुर की टीम ने सकुशल किया बरामद

 06लापता व्यक्तियों को जिला पुलिस नूरपुर की टीम ने सकुशल किया बरामद


 


नूरपुर : विनय महाजन /

 जिला पुलिस नूरपुर द्वारा लापता व्यक्तियों व विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न पुलिस थानों द्वारा अपने क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए लापता व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया गया है ।

 यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि अभी तक पुलिस थाना डमटाल के क्षेत्र से लापता तीन व्यक्तियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला है l जिनमे लापता व्यक्ति निवासी बग्गन लोअर तहसील बिलावर जिला कठुआ (उम्र 19 वर्ष) से पुलिस टीम द्वारा वरामद किया गया है l यह लापता निवासी वार्ड नं. 5 थपकोर( भदरोया) तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा (उम्र 25 वर्ष) तथा निवासी डमटाल, तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा (उम्र 19 वर्ष) है l इस प्रकार तीनों लापता व्यक्तियों को पुलिस द्वारा ढूंढ लिया गया है । इसी प्रकार पुलिस थाना ज्वाली के क्षेत्र से लापता निवासी डन , डाकघर मतलाहर, तहसील ज्वाली के 22 वर्षीय तथा27 वर्षीय 02 व्यक्तियो को पुलिस द्वारा सकुशल ट्रेस कर लिया गया है ।वहीं पुलिस थाना इन्दौरा के क्षेत्र से लापता निवासी मुकेन, डाकघर प्रीतम नगर, तहसील व जिला गढ़वाल(उत्तराखंड)01व्यक्ति को भी पुलिस द्वारा सकुशल ट्रेस कर लिया गया है l वर्मा ने वताया कि पुलिस जिला नूरपुर द्धारा इस अभियान के तहत 02 दिनों के भीतर कुल 06 व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया गया है तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया । नूरपुर पुलिस द्वारा लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है l नूरपुर पुलिस जनसुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग