किसान गोष्ठी में लोगों से किया आवाहन, भोजन में शामिल करें मोटा अनाज

किसान गोष्ठी में लोगों से किया आवाहन, भोजन में शामिल करें मोटा अनाज

किसान प्राकृतिक खेती को दें ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा : डॉ योगराज



सुंदरनगर : कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश जिला मंडी कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा विकास खंड सुंदरनगर द्वारा ग्राम पंचायत चनोल में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें लगभाग 80 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर आत्मा परियोजना अधिकारियों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती की विस्तार पूर्वक जानकारी  दी गई।

इस कार्यक्रम में जिला मंडी के उप-परियोजना निदेशक डॉ योगराज ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया तथा प्राकृतिक खेती से किसानों को होने वाले लाभ से अवगत करवाया और किसानों से आग्रह किया कि वो प्राकृतिक खेती को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दे। उन्होंने ‌किसानों को बताया कि शून्य बजट प्राकृतिक खेती में किसान केवल अपने द्वारा बनाई गई खाद का इस्तेमाल करता है। इस तकनीक में किसी भी रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का प्रयोग वर्जित है। इस तकनीक में सभी प्राकृतिक चीजों का ही प्रयोग किया जाता है जिससे फसल जहर मुक्त होती है और इसका सेवन करने से किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रस्त होने का खतरा नहीं होता है। महिला किसानों से आह्वान किया कि वे अपने भोजन में मोटे अनाज को शामिल करें। मोटे अनाज में मक्का, रागी, ज्वार, बाजरा, जौर, कोदो, सामा आदि आते हैं। इन अनाजों में पोषक तत्वों की भरमार होती है। मोटे अनाज बढ़ती उम्र वाले बच्चों, ज्यादा शारीरिक मेहनत करने वाले कामगारों तथा बूढ़े लोगों के लिए जरूरी है।

इस दौरान खंड तकनीकी प्रबंधक लेखराज, सहायक तकनीकी प्रबंधक योगराज, ग्रामपंचायत प्रधान रेखा देवी, उप प्रधान शंकर तथा  वार्ड मेंबर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया