अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद
अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद
नूरपुर से विनय महाजन
जिला पुलिस नूरपुर ने अज्ञात महिला के शव की पहचान हेतु जनसहयोग की अपील की है l यह जानकारी जिला पुलिस अतिरिक्त अधीक्षक डीसी वर्मा नूरपुर में देते हुए बताया कि प्रदेश के चक्की खड्ड के समीप थपकौर क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।महिला की अनुमानित आयु लगभग 45 से 50 वर्ष, रंग गेहुआ तथा लंबाई लगभग 5 फुट 2 इंच है। शव मिलने के बाद पुलिस द्वारा पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे सिविल अस्पताल नूरपुर में पहचान हेतु सुरक्षित रखा गया है। जिला पुलिस नूरपुर ने सभी क्षेत्रवासियों से विनम्र अनुरोध किया है कि इस सूचना एवं संबंधित फोटो को अपने व्हाट्सएप ग्रुपों तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर अधिक से अधिक साझा करें, ताकि महिला की पहचान हो सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। इस मामले मे यदि किसी व्यक्ति को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो या पहचान हो जाए, तो कृपया तुरंत थाना डमटाल से संपर्क करें

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें