मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने दी शिकायत एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया बोले—संवैधानिक पदों की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी

 मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने दी शिकायत


एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया बोले—संवैधानिक पदों की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी



अजय सूर्या, नेरचौक। सोशल मीडिया पर संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ कथित तौर पर अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा रुख अपनाया है। एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि किसी भी विचारधारा से जुड़े व्यक्ति को मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणियां अब एक सामाजिक कुरीति का रूप लेती जा रही हैं, जिस पर समाज को गंभीरता से संज्ञान लेने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बल्ह थाना पहुंचकर एसएचओ को लिखित शिकायत सौंपी तथा मामले में नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर उचित एवं कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।


गुलेरिया ने बताया कि हाल ही में गोहर-गागल जिला परिषद वार्ड से संबंधित एक सोशल मीडिया पोस्ट के नीचे कथित तौर पर मुख्यमंत्री की तस्वीर को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसी भी दल या विचारधारा के हों, उनके संवैधानिक पद की गरिमा का सम्मान किया जाना चाहिए। ऐसी टिप्पणियां न केवल अस्वीकार्य हैं, बल्कि सामाजिक माहौल को भी प्रभावित करती हैं।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर बढ़ती अशोभनीय भाषा पर रोक लगाना और संवैधानिक पदों की गरिमा बनाए रखना है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


इस दौरान हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, बल्ह कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण ठाकुर, नगर परिषद प्रतिनिधि मणि, पूर्व अध्यक्ष अजय ठाकुर सहित युवा कांग्रेस और कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी