ज्वाली में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैरा, ज्वाली में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में खंड स्तर के लगभग 22 विद्यालयों से 349 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के छात्र एवं छात्राओं ने भी पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता विशेष आकर्षण रहे बैडमिंटन  में  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतलाहड़ और तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच  फाइनल प्रतियोगिता हुई जिसमें तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजेता रहा,लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमार और तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के बीच फाइनल प्रतियोगिता हुए जिसमें तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजेता रहा, लड़कों की कबड्डी में  राजकीय हाई स्कूल नाणा और तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के बीच प्रतियोगिता हुए जिसमें तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा रनर अप रहे और वॉलीबॉल में लड़कों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमार और तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के बीच फ़ाइनल हुआ जिसमें तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजेता रहे इस शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के 17 विद्यार्थियों की सिलेक्शन जिला स्तर खेल कूद प्रतियोगिता के लिय हुए विद्यालय के लिय यह भी गर्व का विषय है 


विद्यालय के विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल कीं, बल्कि पूरे विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और प्रधानाचार्य श्री राकेश राणा ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है।

प्रधानाचार्य  राकेश राणा ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके निरंतर अभ्यास, मेहनत तथा शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर और प्रोत्साहन प्रदान करता रहेगा।

तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावकों तथा समस्त विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

ज्वाली से राजेश कतनौरिया !

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम