NEET में सफलता पर निहारिका का मांडल पंचायत में भव्य स्वागत, एमबीबीएस चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

 NEET में सफलता पर निहारिका का मांडल पंचायत में भव्य स्वागत, एमबीबीएस चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर



अजय सूर्या, नेरचौक। ग्राम पंचायत मांडल के गांव टिक्करी की होनहार बेटी निहारिका गुलेरिया, पुत्री मनोहर गुलेरिया, के NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर एमबीबीएस के लिए चयनित होने पर पंचायत में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने निहारिका का फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।


निहारिका का चयन डॉ. वाईएस परमार राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, नाहन में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से मांडल पंचायत में खुशी का माहौल है। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर निहारिका को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


पंचायत प्रधान संतोष कुमारी और उपप्रधान सुरेंद्र कुमार ने निहारिका की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि निहारिका ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर परिवार के साथ-साथ पूरी मांडल पंचायत का नाम रोशन किया है।


निहारिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनका सपना चिकित्सक बनकर समाज और अपने क्षेत्र की सेवा करना है। ग्रामीणों ने कहा कि निहारिका की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि मेहनत व दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी