बत्तीस मील–रानीताल मार्ग पर फिर भारी लैंडस्लाइडिंग, बटवला में यातायात ठप

 बत्तीस मील–रानीताल मार्ग पर फिर भारी लैंडस्लाइडिंग, बटवला में यातायात ठप




दो जेसीबी मशीनें मलबा हटाने में जुटीं, लगातार पहाड़ी से गिर रहा मलबा; बिजली लाइनें भी हुईं प्रभावित



शाहपुर : जनक पटियाल 



बत्तीस मील से रानीताल जाने वाले मार्ग पर बुधवार को करीब पौने दो बजे एक बार फिर भारी लैंडस्लाइडिंग होने से बटवला के पास यातायात पूरी तरह बंद हो गया। अचानक भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही थम गई।




लैंडस्लाइडिंग के बाद मौके पर दो जेसीबी मशीनें लगातार मलबा हटाने में जुटी हुई हैं। हालांकि स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है, क्योंकि जेसीबी द्वारा जितना मलबा सड़क से हटाया जा रहा है, उतना ही मलबा पहाड़ी से लगातार खिसककर दोबारा सड़क पर आ रहा है। इससे मार्ग को पूरी तरह बहाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




वहीं, लैंडस्लाइडिंग के कारण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी एक बार फिर प्रभावित हुई है। बिजली की लाइनों पर भारी-भरकम चीड़ के पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति बनी हुई है।



लगातार हो रही लैंडस्लाइडिंग को देखते हुए मार्ग से गुजरने वाले लोगों में भी चिंता का माहौल है। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मार्ग को सुरक्षित बनाने तथा यातायात बहाल करने के प्रयास में जुटी हैं। फिलहाल लोगों से इस मार्ग पर अनावश्यक आवाजाही से बचने और स्थिति सामान्य होने तक सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी