नारी शक्ति के सबल और उत्थान के लिए कार्य करेगा शक्ति सदन- हेमराज बैरवा

 नारी शक्ति के सबल और उत्थान के लिए कार्य करेगा शक्ति सदन- हेमराज बैरवा

मिशन शक्ति के तहत कांगड़ा जिला के पहले शक्ति सदन का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

पालमपुर के सुंगल में 50 कमरों की क्षमता वाला सदन पात्र महिलाओं का बनेगा सहारा


पालमपुर, 


मिशन शक्ति के तहत पालमपुर के सुंगल में निर्मित शक्ति सदन (स्वाधार गृह) नारी को सबल प्रदान करने और उत्थान के लिए कार्य करेगा। योजना के तहत जिला कांगड़ा का यह पहला स्वाधार गृह है जहां विभिन्न पात्र महिलाएं सम्मानपूर्व जावन यापन कर पाएंगी। पालमपुर रोटरी हेल्पेज फाउंडेशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित शक्ति सदन के शुभारंभ मौके पर आज कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने यह बात कही। 


उन्होंने सदन का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में फंसी महिलाओं को आश्रय, भोजन, वस्त्र, चिकित्सा, परामर्श एवं पुनर्वास सहायता प्रदान करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सदन उक्त पात्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर मुख्यधारा में पुनः स्थापित करेगा।


उन्होंने कहा कि परित्यक्ता, विधवा, तलाकशुदा या बेघर महिलाएँ, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न या शोषण की शिकार महिलाएँ इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकेंगी। इसके अलावा मानव तस्करी से मुक्त कराई गई महिलाएँ, प्राकृतिक आपदा या सामाजिक संकट से प्रभावित महिलाएँ, जेल से रिहा महिलाएँ जिनके पास आश्रय नहीं है तथा मानसिक या सामाजिक संकट की स्थिति में महिलाएँ इस सदन में आश्रय प्राप्त कर पाएंगी।  इसके तहत आयु सीमा सामान्यतः 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। 


उपायुक्त ने कहा कि योजना के तहत महिलाओं को भोजन एवं वस्त्र, दैनिक उपयोग की सामग्री, स्वास्थ्य सेवाएं, मनो-सामाजिक परामर्श, भावनात्मक समर्थन, कानूनी एवं पारिवारिक सलाह, सामाजिक पुनर्स्थापन, व्यावसायिक प्रशिक्षण, स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन, रोजगार से जोड़ने में सहायता प्रदान की जाएगी। कानूनी सहायता भी योजना के तहत शामिल किया गया है। 


उपायुक्त ने शक्ति सदन (स्वाधार गृह) को संचालित करने के लिए पालमपुर रोटरी हेल्पेज फाउंडेशन और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की सराहना भी की। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही स्वाधार गृह पूर्ण क्षमता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने प्रशासन की ओर से इस कार्य के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।


इस दौरान पालमपुर रोटरी हेल्पेज फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उपायुक्त का स्वागत किया और सदन के शुभारंभ के लिए आभार जताया।


कार्यक्रम के मौके पर एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव, जिला परियोजना अधिकारी अशोक शर्मा, फाउंडेशन के चेयरमेन डॉ. अश्वनि कुमार, अध्यक्ष राजेश सूद, कोषाध्यक्ष पीसी अवस्थी, मिशन शक्ति के समन्वयक राहुल शर्मा सहित फाउंडेशन के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी