जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा भरें जाएंगे सुरक्षा गार्ड के 100 पद

 जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा भरें जाएंगे सुरक्षा गार्ड के 100 पद



7 से 11 सितंबर तक होंगे कैंपस इंटरव्यू


चंबा,

जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा निजी कंपनी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। कंपनी द्वारा सुरक्षा गार्ड के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यार्थी अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा बायोडाटा सहित निर्धारित तिथि एवं स्थान पर प्रातः 10:30 बजे उपस्थित हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए 10वीं या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता तथा 19 से 40 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। भर्ती केवल पुरुष अभ्यार्थियों के लिए होगी तथा अभ्यार्थी की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर या इससे अधिक और वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। चयनित अभ्यार्थियों को एक माह के प्रशिक्षण के बाद 17 हजार से 24 हजार रुपये वेतन सहित अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे। कैंपस इंटरव्यू 7 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय भरमौर, 8 सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय चंबा, 9 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय डलहौजी, 10 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय सुंडला तथा 11 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय तीसा में आयोजित किया जाएगा। सभी स्थानों पर साक्षात्कार का समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार हेतु कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा