अनुसूचित जाति के व्यक्ति पर हमले की घटना पर आयोग सख्त

 अनुसूचित जाति के व्यक्ति पर हमले की घटना पर आयोग सख्त


( नूरपुर:-विनय महाजन )

प्रदेश  राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने आज कंडवाल पंचायत के नडाई गांव में अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति पर हुए हमले व गाली गलौच की घटना का मौके पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित व्यक्ति एवं उसके परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा पुलिस प्रशासन से मामले में की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिएl इस अवसर पर  दिग्विजय मल्होत्रा ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा तथा पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज व उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस की तत्परता से पीड़ित परिवार में विश्वास की भावना मजबूत हुई है तथा मामले में आगे भी निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद है।दिग्विजय मल्होत्रा ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार का अन्याय अथवा अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सामाजिक न्याय एवं समानता के लिए प्रतिबद्ध है और आयोग मुख्यमंत्री द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी ब  संवेदनशीलता से निर्वहन कर रहा है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे देवी-देवताओं की भूमि में जात-पात और भेदभाव की समस्या को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। प्रदेश में सामाजिक समरसता, भाईचारा और एकजुटता बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य अनुसूचित जाति आयोग भी अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी गंभीरता एवं तत्परता से कार्य कर रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी