राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, कृष्ण लीलाओं से गूंजा त्रिसंगम स्कूल

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, कृष्ण लीलाओं से गूंजा त्रिसंगम स्कूल



अजय सूर्या रिवालसर। त्रिसंगम पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्राथमिक स्तर तक के नन्हे बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र और बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर विद्यालय पहुंचे। नन्हे कृष्ण और राधा के मनमोहक रूप ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, उनकी अटखेलियों और बचपन की विभिन्न घटनाओं को प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस मौके पर स्कूल प्रबंधक भगवान दास शर्मा ने बच्चों को भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार बाल कृष्ण अपनी शरारतों से माता यशोदा को परेशान करते थे। उन्होंने बच्चों को भगवान श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण चंद शर्मा सहित समस्त स्कूल स्टाफ इस अवसर पर मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों को भाव-विभोर कर दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम