जट मुहल्ला में 4 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी महोत्सव !

 जट मुहल्ला में 4 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी महोत्सव !



 ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ के गांव जट मुहल्ला में आगामी 4 सितंबर को जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कथावाचक मास्टर बलवान सिंह श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करवाएंगे।

जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को शाम करीब साढ़े सात बजे कृष्ण लीला, मनमोहक झांकियां एवं कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आकर्षक झांकियां प्रीत एंड पार्टी, पठानकोट द्वारा प्रस्तुत की जाएंगी।

आयोजन कमेटी की ओर से 5 सितंबर को भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

कमेटी के प्रधान जोगिंदर सिंह ने यह जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जन्माष्टमी महोत्सव में भाग लें और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

ज्वाली से राजेश कतनौरिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग