शिक्षक दिवस पर राज्यपाल करेंगे डीपीई रोशन भारती को सम्मानित

 शिक्षक दिवस पर राज्यपाल करेंगे डीपीई रोशन भारती को सम्मानित


98 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके, 22 को स्पोर्ट्स कोटे से मिली सरकारी नौकरी; 15 और खिलाड़ियों का चयन

नेरचौक : अजय सूर्या /

 शिक्षक दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ (बल्ह), जिला मंडी में डीपीई के पद पर कार्यरत रोशन भारती को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। खेलों के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए उनका चयन राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए हुआ है।


रोशन भारती वर्ष 2006 से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 98 विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनमें से 22 खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत सरकारी नौकरी हासिल की है, जबकि हाल ही में 15 और खिलाड़ियों का चयन स्पोर्ट्स कोटे से सरकारी सेवाओं के लिए हुआ है।


रोशन भारती के प्रयासों से अनेक विद्यार्थियों ने खेलों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करवाने के साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को खेलों में सफलता हासिल करने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी मिले हैं।


डीपीई रोशन भारती के राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए चयन की खबर से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई दी है।


 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी