नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम चिट्टा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

 नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम चिट्टा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार


नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए विंग की टीम ने गांव उलैहड़ियां क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 260 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी वर्मा ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए विंग पुलिस जिला नूरपुर की टीम डमटाल, इंदौरा और मिलवां क्षेत्र में गश्त, सुरागबारी तथा नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एनएच-44 से गांव उलैहड़ियां की ओर जाने वाले रास्ते पर रेलवे क्रॉसिंग से करीब 20 मीटर पीछे एक युवक मोटरसाइकिल पर चिट्टा छिपाकर बैठा हुआ है।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर खड़ी काले रंग की मोटरसाइकिल नंबर PB-07R-678 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की डिक्की से एक पारदर्शी पॉलीथिन लिफाफे में छिपाकर रखा संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर बरामद पदार्थ 260 ग्राम चिट्टा पाया गया।


पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ, मोटरसाइकिल और अन्य संबंधित साक्ष्यों को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान संजू कुमार (19), पुत्र मंजीत कुमार, निवासी गांव तमौता, डाकघर उलैहड़ियां, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।


इस संबंध में पुलिस थाना इंदौरा में अभियोग संख्या 140/2026, दिनांक 04 सितंबर 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 व 61-85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। जांच के दौरान बरामद चिट्टे के स्रोत, सप्लाई चेन, अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों और आरोपी के संभावित संपर्कों के बारे में गहनता से छानबीन की जा रही है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी