कुंज बिहारी लाल बुटेल की स्मृति में सूद सभा पालमपुर ने केएलबी डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स में किया आठवां वृक्षारोपण

 कुंज बिहारी लाल बुटेल की स्मृति में सूद सभा पालमपुर ने केएलबी डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स में किया आठवां वृक्षारोपण



केएलबी डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स की छात्राओं के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


पालमपुर। पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के संकल्प के साथ सूद सभा पालमपुर ने इस वर्ष अपना आठवां वृक्षारोपण कार्यक्रम स्वर्गीय कुंज बिहारी लाल बुटेल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश बुटेल की पुण्य स्मृति में केएलबी डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स परिसर में आयोजित किया। पिछले वर्ष सभा ने छह वृक्षारोपण कार्यक्रम किए थे, जबकि इस वर्ष लगातार आठवीं बार पौधारोपण कर क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।


कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार एवं कैबिनेट रैंक गोकुल बुटेल ने अपने पिता श्री दिनेश बुटेल तथा माता श्रीमती रचिता बुटेल के साथ पौधारोपण किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. आर.एस. राणा भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि केएलबी डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स की छात्राओं ने सूद सभा के सदस्यों के साथ मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। छात्राओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज का पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और सुरक्षित भविष्य का संदेश है। प्रत्येक विद्यार्थी यदि अपने जीवन में एक पौधे का संरक्षण करे, तो समाज में बड़ा पर्यावरणीय परिवर्तन लाया जा सकता है।


इस अवसर पर पूर्व डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन भारत सूद, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर एवं रोटरी क्लब के डॉ. राजेश सूद, पूर्व डिप्टी मैनेजर इंश्योरेंस देवेंद्र सूद, होटलियर अनिल सूद, अनुज सूद, मनोज सूद, सोना सूद, ब्रिंदुला कड़ोल, रचिता बुटेल, गोगो सूद, कंवल किशोर  सूद सहित सूद सभा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


अंत में सूद सभा पालमपुर ने सभी छात्राओं और नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी