सरकीधार में 19 सितंबर को होगा श्री नैणा देवी जी का वार्षिक जागरण
सरकीधार में 19 सितंबर को होगा श्री नैणा देवी जी का वार्षिक जागरण
वार्षिक पाठ, जागरण व भंडारे में सपरिवार शामिल होने का आह्वान
अजय सूर्या रिवालसर। श्री नैणा देवी बाबा धजाधारी मंदिर समिति सरकीधार (रिवालसर) की ओर से श्री नैणा देवी जी का वार्षिक पाठ, जागरण एवं भंडारा 18 से 20 सितंबर तक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने का आह्वान किया गया है।
कार्यक्रम के तहत शुक्रवार 18 सितंबर को प्रातः 7 बजे पाठ का शुभारंभ होगा। शनिवार 19 सितंबर को रात्रि 8 बजे से वार्षिक जागरण आयोजित किया जाएगा। जागरण में गायक कलाकार नितिन कुमार एवं जगमोहन शास्त्री भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं अमन त्रिवेदी आर्ट्स ग्रुप, बिलासपुर द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।
रविवार 20 सितंबर को प्रातः 11 बजे पूर्णाहुति होगी। इसके बाद प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरवंश कुमार आनंद, स्वर्ण आभा ज्वैलर्स मंडी होंगे, जबकि आचार्य की भूमिका पंडित मोरध्वज शास्त्री निभाएंगे। भंडारे का आयोजन समस्त पुजारीगण एवं भक्तजनों के सहयोग से किया जाएगा।
मंदिर समिति के प्रधान धर्मपाल शर्मा, उपप्रधान पूरनचंद शर्मा तथा सचिव योगराज शर्मा ने श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। जागरण का आयोजन स्वर्ण आभा ज्वैलर्स एवं श्री आनंद परिवार, मोती बाजार मंडी के सहयोग से किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें