आकांक्षी ब्लॉक तीसा और पांगी में सीएसआर के तहत अतिरिक्त कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार करें एसडीएम : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल

 आकांक्षी ब्लॉक तीसा और पांगी में सीएसआर के तहत अतिरिक्त कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार करें एसडीएम : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल

वित्तीय वर्ष 2026-27 और 2027-28 के लिए निर्धारित सीएसआर गतिविधियों को लेकर बैठक आयोजित 


चम्बा, 


केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 और 2027-28 के लिए निर्धारित सीएसआर गतिविधियों के साझा विषयों के तहत पात्र विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की।

बैठक में उपायुक्त ने सभी एसडीएम और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकासात्मक कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इन प्रस्तावों को सीएसआर फंडिंग के लिए संबंधित संस्थानों को प्रेषित किया जाएगा।

उपायुक्त ने एसडीएम तीसा और पांगी को निर्देश दिए कि दोनों आकांक्षी ब्लॉकों के लिए अतिरिक्त विकास कार्यों की संभावनाएं तलाशते हुए विशेष प्रयास किए जाएं, ताकि सीएसआर के तहत अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उपयोगी और जनहित से जुड़े प्रस्ताव तैयार किए जाएं।

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि योजना के तहत पूर्व में चल रहे सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, खेल, पोषण, जल संरक्षण तथा आजीविका संवर्धन से जुड़े विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण, शौचालय, पेयजल सुविधा, स्मार्ट टीवी, चारदीवारी, बच्चों के अनुकूल फर्नीचर, खेल उपकरण, खेल मैदानों का विकास, आधुनिक कार्यशालाएं, प्रयोगशालाएं, स्मार्ट कक्षाएं तथा डिजिटल शिक्षण सुविधाओं से संबंधित कार्यों को भी शामिल किया गया।

बैठक में एसडीएम तीसा राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जेएस भारद्वाज, उप निदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, उपनिदेशक उद्यान डॉ प्रमोद शाह, जिला विकास अधिकारी तिवेंदर चिनौरिआ, जिला योजना अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह, जिला आयुष अधिकारी डॉ अनिता शर्मा, जिला योजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास कमल किशोर शर्मा, खंड विकास अधिकारी अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा व सहायक अभियंता दिनेश कुमार सहित विभिन्न उप मंडलों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़