कांगड़ा घाटी रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा ने कमेटी सदस्यों से धरातल पर जाकर दौरा किया

कांगड़ा घाटी रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा ने कमेटी सदस्यों से धरातल पर जाकर  दौरा किया        (नूरपुर:-विनय महाजन)             


                  

नूरपुर  कांगड़ा घाटी रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा ने एक प्रेस नोट मे उत्तर रेलवे के इस बयान को गलत वताया है कि ज्वालामुखी रोड और कोपडलाहड़ स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पत्थरों के गिरने की बरसात मे इसलिए ट्रेनें बंद कर दी गईं है l  पत्थरों और मलवे को  हटाने मे लगभग दो सप्ताह लग जायेगे l पीसी विश्वकर्मा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कमेटी सदस्यों द्वारा  धरातल पर जाकर  दौरा किया गया जिसमे  वास्तविक मूल्यांकन करने का अनुरोध किया गया थाl  टीम ने मोके पर जाकर देखा कि  थोड़े से पत्थर और एक छोटा सा स्लिप गिरा था जिसे हटाया जा चुका है और ट्रैक एक दम साफ और सही है जो जनहित में धरातल पर कमेटी की  रिपोर्ट हैl विश्वकर्मा ने कहा कि इस मामले मे उन्होंने खुद समिति के अध्यक्ष होने के नाते एक सितंबर2026 को प्रबंधक जम्मू रेलवे से बात करके स्पष्ट जानकारी दे दी थी कि अब ट्रैक ठीक हैl तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि अगर मौसम ठीक रहा तो एक सप्ताह बाद ट्रेनें चला दी जाएंगी।पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि वे जानकारी ले रहे हैं कि आखिर कारण क्या हैं कि सातों ट्रेनें बहाल क्यों नहीं हो पा रही है?जव 2 ट्रेनें चल रही थी तो सात क्यों नहीं चल पा रही? क्या ट्रैक कमजोर है? भारत सरकार का उत्तर रेलवे प्रशासन कांगड़ा रेल वैली  के साथ जनहित मे सभी रेल सेवा को नियमित रूप से चलाने मे क्यों आश्वासन देने मे जुटा ? क्या रेल सेवा को टूरिज्म के रूप में विकसित करने के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन जागरूक नहीं है? ऐसे अनेको प्रश्न के जवाब जनता रेलवे प्रशासन से मांग रही है l विश्वकर्मा ने स्पष्ट किया कि वह इस मामले में हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर व राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा को एक पत्र लिखकर जनहित  में तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह करेंगे l विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश शांता कुमार ने कांगड़ा रेलवे को एक टूरिज्म के रूप में विकसित करने के लिए यह सपना संजोया था लेकिन उसके बाद जितने भी सांसद हिमाचल प्रदेश से चुनाव जीत कर दिल्ली में पहुंचे कोई भी शांता कुमार के सपनों को सरकार न कर सकाl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक