इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने लहराया परचम

 इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने लहराया परचम 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के जिला कांगड़ा में प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा चनौर की छात्राओं ने इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 39 विद्यालयोंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया। यह जानकारी प्रताप वर्ल्ड स्कूल इंदौरा द्वारा एक प्रेस नोट में देते हुए बताया गया है कि प्रताप वर्ल्ड स्कूल की खो-खो टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की । छात्राओं ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ मुकाबलों में भाग लिया तथा अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।इस उपलब्धि का सबसे गौरवपूर्ण पहलू यह रहा कि विद्यालय की खो-खो टीम की चार प्रतिभावान छात्राओं का चयन जिला स्तरीय टूर्नामेंट के लिए किया गया है।चारों खिलाड़ियों के जिला स्तर पर चयन से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि ये खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।इस अवसर पर घोरन स्कूल की प्रधानाचार्या एवं मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन लता तथा एसडीएम  सुरेंद्र ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे गुणों का विकास होता है।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेणु परमारएवं एमडी डॉ. ऋचा महाजन ने खो-खो टीम की सभी छात्राओं, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित चारों खिलाड़ियों तथा कोच को विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के लिए निरंतर अवसर एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है।

उन्होंने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।प्रताप वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। विद्यालय परिवार ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित चारों छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की कामना की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़