दुर्गापुर में 9 से 13 सितंबर तक सजेगा नलवाड़ सांस्कृतिक मेला
दुर्गापुर में 9 से 13 सितंबर तक सजेगा नलवाड़ सांस्कृतिक मेला
स्कूल, महिला मंडल, युवक मंडल और स्थानीय कलाकार बिखेरेंगे सांस्कृतिक रंग
रिवालसर : अजय सूर्या /
दुर्गापुर में छह दिवसीय नलवाड़ सांस्कृतिक मेला 8 से 13 सितंबर तक धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। मेले का शुभारंभ बीडीसी चेयरमैन ब्लॉक सरकाघाट पवन शर्मा करेंगे, जबकि समापन समारोह में राज्य कांग्रेस महासचिव एवं सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी पवन ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
मेला कमेटी के प्रधान ललित राणा ने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें क्षेत्र के स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ-साथ महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्थानीय लोक संस्कृति और परंपराओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन मेला कमेटी, स्थानीय पंचायत और व्यापार मंडल दुर्गापुर के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मेला कमेटी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले की रौनक बढ़ाने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का आह्वान किया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें