विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम फतेहपुर इकाई की मासिक बैठक आयोजित

 विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम फतेहपुर इकाई की मासिक बैठक आयोजित


पेंशनरों के लंबित एरियर का एकमुश्त भुगतान करने की उठाई मांग

फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम इकाई फतेहपुर की मासिक बैठक रविवार को शिवा पैलेस फतेहपुर में इकाई अध्यक्ष मोहिंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में करीब 85 पेंशनरों ने भाग लिया। इकाई सचिव कुलजीवन डोगरा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।


बैठक के प्रारंभ में जिला महासचिव विजय भंडारी के युवा पुत्र के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई।


बैठक में पवन कुमार, विजय कुमार, राम लाल, कृपाल सिंह, कुलवंत सिंह, डी.वी. कपूर, वीर सिंह ठाकुर तथा मोहिंदर सिंह सहित अन्य सदस्यों ने पेंशनरों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे।


बैठक में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारी संघ द्वारा बोर्ड प्रबंधन को दिए गए 21 दिन के नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद पेंशनर्ज फोरम की 29 अगस्त को हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में संयुक्त कार्रवाई समिति के घटक के रूप में 2 सितंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर आयोजित रैली में भाग लेने का निर्णय लिया गया था। फतेहपुर इकाई के छह सदस्यों ने इस विशाल रैली में भाग लिया। फोरम ने रैली को सफल बताते हुए विद्युत बोर्ड कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग का पुरजोर समर्थन किया और प्रदेश सरकार से इस मांग को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार करने का आग्रह किया।


बैठक में बोर्ड प्रबंधन द्वारा वर्कचार्ज कर्मचारियों एवं पेंशनरों के संबंध में लिए गए निर्णयों पर भी कड़ा रोष व्यक्त किया गया। सदस्यों ने प्रबंधन से पेंशनरों एवं कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसे निर्णय लेने से परहेज करने का आग्रह किया।


पेंशनरों को उनके बकाया पेंशन एरियर की छोटी-छोटी किस्तों में अदायगी को लेकर भी सदस्यों ने गहरा असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह किस्तों में भुगतान किए जाने से पेंशनरों की गरिमा प्रभावित होती है। फोरम ने प्रदेश सरकार से मांग की कि पेंशनरों के सभी लंबित एरियर का एकमुश्त भुगतान किया जाए। साथ ही संशोधित ग्रेच्युटी और लीव-एन्कैशमेंट की राशि भी बिना किसी और विलंब के जारी करने की मांग उठाई गई।


बैठक में उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जाने के मुद्दे पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने बोर्ड प्रबंधन से उपभोक्ताओं तथा विद्युत बोर्ड के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह किया।


इसके अलावा अनुकंपा आधार पर नियुक्तियों के लंबित मामलों पर भी चर्चा की गई। पेंशनर्ज फोरम ने बोर्ड प्रबंधन से इन मामलों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र निपटारा करने का आग्रह किया। बैठक में प्रदेश सरकार से आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए शीघ्र एक उपयुक्त नीति तैयार करने की मांग भी की गई, ताकि उनके हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।


इकाई फतेहपुर ने प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन से पेंशनरों तथा कर्मचारियों से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।


बैठक में मोहिंदर सिंह, कुलजीवन डोगरा, वीर सिंह ठाकुर, गुरदेव सिंह, केशव दत्त, करतार सिंह, कुलवंत सिंह, कृपाल सिंह, राम लाल, कुलदीप सिंह, अशोक कुमार, ओंकार सिंह, हरवंस सिंह, राज कुमार, बलदेव सिंह, बाबू राम, कर्म सिंह, तरसेम कुमार, देस राज, जालम सिंह, किशोरी लाल, संतोख सिंह, पवन कुमार, विजय कुमार, सोम प्रकाश, रणजीत सिंह, प्रदीप कुमार, सुरेश चंद, सुभाष चंद, कुलवंत राय, रुमेल सिंह, सुदेश कुमारी, गौहरी देवी, इच्छा देवी, कांता देवी, शकुंतला देवी सहित अन्य पेंशनर्ज उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।