झुंगा देवी में बनेगा 24 करोड़ की लागत का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर स्टेडियम- यादविंद्र गोमा

 झुंगा देवी में बनेगा 24 करोड़ की लागत का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर स्टेडियम- यादविंद्र गोमा

जालग में छात्राओं की जोनल स्तरीय अंडर 19 खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ


कहा- खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए वर्तमान सरकार ने किया अभूतपूर्व कार्य

पंचरुखी, 

जयसिंहपुर के साथ लगती सोल बनेहड़ पंचायत के झुंगा देवी में 24 करोड़ की लागत से राष्ट्र स्तरीय इंडोर खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे खेल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा। साथ ही युवाओं में खेल प्रतिभा का निर्माण और निखार करने में मदद मिलेगी। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के जालग में छात्राओं की अंडर 19 जोनल स्तरीय खेल खूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए आयूष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने ये बात कही।


उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम पहले जयसिंहपुर में बनाया जाना था लेकिन जमीन के आभाव में इसे अब झुंगा देवी में बनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में है इसी कड़ी में यह स्टेडियम भी विधानसभा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस स्टेडियम में 1 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी होगी। 


खेल कूद प्रतियोगिता के मौके पर मंत्री ने छात्राओं को बधाई दी और कहा कि छात्राएं विभिन्न खेलों में राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने खिलाड़ियों की समस्याओं पर गहन मंथन करते हुए डाइट मनी में उचित बढ़ौतरी की है। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए हवाई मार्ग द्वारा सफर का खर्चा भी सरकार द्वारा उठाया जा रहा है


यादविंद्र गोमा ने कहा कि छात्राओं का बहुमुखी विकास सुनिश्चित हो इसके लिए सरकार की ओर से स्कूल स्तर पर खेल कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसके चलते खेल प्रतिभाओं को तराशने में भी मदद मिलती है। उन्होंने छात्राओं को खेल में हार से सबक लेकर अपनी कमजोरियों पर विजय हासिल करने के लिए भी प्रेरणा दी। 


मंत्री ने घोषणा की कि इन खेल कूद प्रतियोगा से यदि कोई छात्रा राष्ट्र स्तर पर चयनित होती है तो उसे 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने स्कूल प्रशासन और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के आग्रह पर जालग स्कूल के कला मंच का जीर्णोद्धार करने का आश्वासन भी दिया। साथ ही इस संबंध में प्राक्लन तैयार करने के निर्देश भी दिए। 


उन्होंने कहा कि अगले माह मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं और इस दौरान विभिन्न मांगों को उनके समक्ष पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सदैव क्षेत्र की हर समस्या को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं और हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहे हैं। 


स्कूल प्रशासन की ओर से मंत्री को सम्मानित किया गया। उन्होंने मार्च पास्ट सहित अन्य गतिविधियों को हरी झंडी दिखाई। साथ ही प्रतियोगिताओं के विधिवत शुभारंभ की घोषणा भी की। जोनल स्तर की इस खेल कूद प्रतियोगिता में करीब 25 स्कूल भाग ले रहे हैं। 


इस मौके पर बीडीसी सदस्य अध्यक्ष मीना, बीडीसी सदस्य ओपी धीमान, बीडीओ सिकंदर कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान सपना भाटिया, स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश कुमार अत्री, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।