हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क की यात्रा करने वाले विकलांग वर्ग पर सरकार ने गिराई गाज
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क की यात्रा करने वाले विकलांग वर्ग पर सरकार ने गिराई गाज l ( नूरपुर:-विनय महाजन)
प्रदेश सरकार ने अब विकलांग वर्ग पर एक और गाज गिरा दी हैl इस वर्ग के लिए अव निशुल्क बस यात्रा के लिए ₹300 रुपया खर्च करने के वाद कार्ड बनवाना पड़ेगाl सरकार की इस कथित शर्त के कारण प्रदेश मे विकलांग वर्ग के लिए परेशानी खड़ी हो गई हैl इस वर्ग के लोगों का कहना है कि वह महीने महज एक या दो बार बस मे यात्रा करते हैं जिसका सामान्य बस किराया शायद ₹100 भी नहीं बनता हैl लेकिन अब नई व्यवस्था के अंतर्गत उन्हें पथ परिवहन की बस में यात्रा के लिए ₹300 की राशि खर्च कर पहले एक कार्ड बनवाना होगा l
इस मामले मे बीजेपी विधायक रणवीर सिंह निक्का ने सरकार द्वारा इस वर्ग पर थोपी उक्त कार्ड की शर्त की कडी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार इस कार्ड को बनवाने की अनिवार्यता को खत्म कर इस वर्ग के लिए निशुल्क कार्ड की सुविधा पहले की तरह जारी रखें l उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार अपने खर्चे घटाएं ना कि विकलांगों पर व कमजोर वर्ग पर इस तरह की गाज न गिराए

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें