एसएफडी नूरपुर जिला द्वारा पौधारोपण अभियान आयोजित, छात्रों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
एसएफडी नूरपुर जिला द्वारा पौधारोपण अभियान आयोजित, छात्रों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
(नूरपुर:-विनय महाजन)
नूरपुर विकासार्थ विद्यार्थी नूरपुर जिला द्वारा आज पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के उद्देश्य से पंचायत क्षेत्र में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिकंदर राणा जी उपस्थित रहे, जबकि SFD प्रांत संयोजक पुष्पराज जी ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।एस एफ डी के प्रांत संयोजक द्वारा आह्वान किया गया कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने जीवन में हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लेते हुए एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लिया।मुख्य अतिथि सिकंदर राणा जी ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संगठन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। पेड़ हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी हैं।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें