RCFC बचाओ संघर्ष समिति की भूख हड़ताल 21वें दिन में, जल्द होंगी बड़ी रैलियां और सामूहिक उपवास
RCFC बचाओ संघर्ष समिति की भूख हड़ताल 21वें दिन में, जल्द होंगी बड़ी रैलियां और सामूहिक उपवास
अजय सूर्या जोगिंदर नगर। RCFC बचाओ संघर्ष समिति की भूख हड़ताल बुधवार को 21वें दिन में प्रवेश कर गई। आंदोलन को जारी रखते हुए आज किसान सभा के नेता एवं कार्यकर्ता क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। इनमें चलहारग पंचायत के वार्ड सदस्य एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ फोरमैन कर्म सिंह चौधरी, सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता अमर सिंह चौधरी, बिहूँ पंचायत के आदित्य बिष्ट तथा कस पंचायत के मयंक शामिल रहे।
संघर्ष समिति के अनुसार, मंगलवार को हराबाग से कर्म चंद, नौहली से चेत राम व संजय कुमार तथा बिहूँ पंचायत से सुरेंद्र ठाकुर ने भूख हड़ताल पर बैठकर आंदोलन को समर्थन दिया।
इस दौरान रोटेरियन अजय ठाकुर, सेवानिवृत्त एक्सईएन कृपाल ठाकुर, सेवानिवृत्त एसडीओ बृज गोपाल अवस्थी, एसडीओ शेर सिंह ठाकुर, सेवानिवृत्त अधीक्षक भूपेंद्र ठाकुर, रोटेरियन राम लाल वालिया, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार रतन सिंह तथा जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संघर्ष समिति के वरिष्ठ नेताओं रोटेरियन अजय ठाकुर, कृपाल ठाकुर और कर्म चंद ने कहा कि जब तक RCFC को जोगिंदर नगर से स्थानांतरित करने की अधिसूचना रद्द नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन को हर गांव और पंचायत तक पहुंचाया जाएगा तथा अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी रैलियां आयोजित की जाएंगी।
बृज गोपाल अवस्थी, शेर सिंह ठाकुर और कुशाल भारद्वाज ने कहा कि यह लड़ाई केवल एक संस्थान को बचाने की नहीं है, बल्कि जोगिंदर नगर, मंडी, कांगड़ा सहित आसपास के बड़े क्षेत्र की जनता के हितों से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि RCFC के लिए उपयुक्त स्थान से संस्थान को हटाना क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव है।
जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने बताया कि आंदोलन को और मजबूती देने के लिए जल्द ही विभिन्न स्थानों पर सामूहिक उपवास आयोजित किए जाएंगे। संघर्ष समिति ने केंद्र और प्रदेश सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर RCFC को जोगिंदर नगर से स्थानांतरित करने की अधिसूचना रद्द करने की मांग दोहराई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें