दुर्गापुर नलवाड़ मेले के दूसरे दिन महिला मंडलों और स्कूली बच्चों ने बांधा समां
दुर्गापुर नलवाड़ मेले के दूसरे दिन महिला मंडलों और स्कूली बच्चों ने बांधा समां
अजय सूर्या रिवालसर। दुर्गापुर नलवाड़ मेले के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला मंडल खाहन और महिला मंडल वग्गी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। स्कूली बच्चों और महिला मंडलों द्वारा प्रस्तुत लोकगीत, नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
मेले के दूसरे दिन ग्राम पंचायत खाहन के प्रधान कैप्टन विजय कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेला कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कैप्टन विजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने महिला मंडलों को 2100-2100 रुपये तथा मेला कमेटी दुर्गापुर को 5100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने मेले के आयोजन और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मेला कमेटी के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में मेला कमेटी के प्रधान ललित राणा, प्रेम शर्मा, बलदेव ठाकुर, यादविंदर शर्मा पूर्व प्रधान, सुमन कुमार, गिरजा नंद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान पूरा मेला परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
फोटो कैप्शन : मुख्य अतिथि कैप्टन विजय कुमार को सम्मानित करते मेला कमेटी दुर्गापुर अध्यक्ष ललित राणा एवं सदस्य

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें