डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में चैलचौक ज़ोन की 6 पंचायतों के 31 जरूरतमंद लोगों के निःशुल्क ऑपरेशन
डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में चैलचौक ज़ोन की 6 पंचायतों के 31 जरूरतमंद लोगों के निःशुल्क ऑपरेशन
अजय सूर्या मंडी : नाचन जन कल्याण फाउंडेशन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जनसेवा की दिशा में एक और सराहनीय पहल करते हुए चैलचौक ज़ोन के अंतर्गत आने वाली 6 पंचायतों से चयनित गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के 31 लोगों के निःशुल्क ऑपरेशन भानू हॉस्पिटल, बगला में करवाए गए। फाउंडेशन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया।
इन 31 लाभार्थियों में ब्रेस्तू राम , मीना कुमारी, लुदरमणी, रीमा, इंदर सिंह, पुरखू राम, लीला देवी, दुर्गी देवी, हुकम चंद, धर्म चंद, संतोष कुमार, हरि दास, झावरी, लाल सिंह, टेक सिंह, द्रौमति देवी, चुन्नी लाल, चुड़ही देवी, चैत्री देवी, हीमा, धाली देवी, मणि राम, लाला राम, पार्वती देवी, गंगा राम, राम प्यारी, हिमा देवी, दया राम, राजेंद्र, मीना देवी और दासी देवी शामिल हैं।
इस सेवा कार्य के दौरान नाचन जन कल्याण फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. संजय कुमार स्वयं मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
मरीजों के अस्पताल तक आने-जाने की पूरी व्यवस्था फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. संजय कुमार द्वारा की गई, ताकि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को उपचार के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नाचन जन कल्याण फाउंडेशन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र जांच एवं उपचार तथा अन्य जनसेवा के कार्य किए जा रहे हैं।
डॉ. संजय कुमार ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना ही सच्ची जनसेवा है। आर्थिक अभाव के कारण किसी व्यक्ति को उपचार से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए नाचन जन कल्याण फाउंडेशन निरंतर प्रयासरत रहेगा।
इसइस अवसर पर चैलचौक ज़ोन अध्यक्ष टेक चंद ठाकुर, महादेव ज़ोन अध्यक्ष नील कमल, महादेव यूनिट इंचार्ज सुंदर लाल, सदस्य युवराज, भानू हॉस्पिटल के चिकित्सक, भानू हॉस्पिटल के मैनेजर साहिल, अस्पताल स्टाफ सहित अन्य गणमान्य लोग एवं सेवाभावी सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें