शहीद मेजर सुधीर वालिया जी की जन्मस्थली बनूरी में भी बनेगा शानदार नेचर पार्क (स्मारक) :- प्रवीन कुमार, अध्यक्ष इन्साफ

 शहीद मेजर सुधीर वालिया जी की जन्मस्थली बनूरी में भी बनेगा शानदार नेचर पार्क (स्मारक) :- प्रवीन कुमार, अध्यक्ष इन्साफ



शौर्य, बलिदान और राष्ट्रसेवा की गाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का इन्साफ संस्था का संकल्प


पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के वीर सपूतों की शौर्यगाथा को संजोने तथा उनकी स्मृतियों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था द्वारा एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा कि अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मेजर सुधीर वालिया जी की जन्मस्थली बनूरी में भी उनकी पावन स्मृति में एक शानदार नेचर पार्क (स्मारक) का निर्माण किया जाएगा।


प्रवीन कुमार ने कहा कि शहीद मेजर सुधीर वालिया जी ने भारतीय सेना में अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। समाजसेवी इन्साफ द्वारा उनकी जन्मस्थली बनूरी में प्रस्तावित नेचर पार्क केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए राष्ट्रभक्ति, साहस, अनुशासन और देशसेवा की प्रेरणा का केन्द्र बनेगा। संस्था का प्रयास रहेगा कि इस स्थान को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ विकसित करते हुए ऐसा स्वरूप दिया जाए, जहां लोग शहीद की वीरगाथा से परिचित होने के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण का संदेश भी प्राप्त कर सकें।


उन्होंने कहा कि यह इन्साफ संस्था के लिए गौरव की बात है कि पालमपुर क्षेत्र के महान वीर सपूतों की स्मृतियों को स्थायी रूप देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के प्रथम शहीद परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा जी की स्मृति में उनके पैतृक गांव डाढ़ में वन विभाग के सहयोग से नेचर पार्क (स्मारक) का निर्माण किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री किशन चन्द कपूर जी द्वारा 50 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। यह स्मारक क्षेत्र के युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को मेजर सोमनाथ शर्मा जी के अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देगा।


इसी कड़ी में इन्साफ संस्था के ही अथक प्रयासों व वन विभाग के सहयोग से पालमपुर के दूसरे परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा जी की अमर स्मृति में प्रकृति के अपार सौंदर्य से भरपूर विन्द्रावन के खूबसूरत जंगल में नेचर पार्क (स्मारक) का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इस परियोजना के लिए पूर्व मुख्यमंत्री श्री शान्ता कुमार जी की दृढ़ एवं प्रभावी अनुशंसा, तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी तथा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह यादव जी के सार्थक सहयोग से प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा कुल 4 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।


प्रवीन कुमार ने कहा इसी तरह 1962 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए चौधरी परस राम निवासी हन्गलो , 1971 के भारत- पाक युद्ध में शहीद हुए  रोशन लाल चौहान निवासी लाहला  ,1971 में ही शहीद हुए पुन्नू राम धीमान निवासी लटवाला व कारगिल युद्ध में शहीद हुए राकेश कपूर निवासी लम्बापट्ट की यादगार में लाहला स्थित बाबा अनन्त राम परिसर में नेचर पार्क ( स्मारक ) निर्माणाधीन है। इसके निर्माण के लिए निवर्तमान राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु गोस्वामी जी ने धनराशि स्वीकृत की है।


प्रवीन कुमार ने कहा  पालमपुर की धरती ने देश को ऐसे वीर सपूत दिए हैं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से हिमाचल ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। मेजर सोमनाथ शर्मा, कैप्टन विक्रम बत्रा और मेजर सुधीर वालिया , परस राम चौधरी , रोशन लाल चौहान , पुन्नू  राम धीमान व  राकेश कपूर जैसे वीरों की स्मृतियों को संरक्षित करना केवल हमारा दायित्व ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।


उन्होंने कहा कि इन्साफ संस्था का उद्देश्य केवल स्मारक बनाना नहीं, बल्कि इन स्थानों को प्रेरणा, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना के केन्द्रों के रूप में शहीदों की वीर गाथा को प्रदर्शित एवं विकसित करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार, प्रशासन, वन विभाग और क्षेत्र की जनता के सहयोग से बनूरी में प्रस्तावित नेचर पार्क भी शीघ्र ही एक भव्य और प्रेरणादायक स्मारक के रूप में आकार लेगा।


प्रवीन कुमार ने कहा कि वीर शहीदों की स्मृतियां पत्थरों में नहीं, बल्कि समाज की चेतना और युवा पीढ़ी के संस्कारों में जीवित रहनी चाहिए—इसी उद्देश्य को लेकर इन्साफ संस्था निरंतर प्रयासरत है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार