नूरपुर और जसूर के बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल को सफल बनाने का किया आह्वान

नूरपुर और जसूर के बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल को सफल बनाने का किया आह्वान


(नूरपुर : विनय महाजन)

नूरपुर, 11 सितंबर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आयोजित बैंक कर्मचारियों की हड़ताल को सफल बनाने के लिए नूरपुर और जसूर के बैंक कर्मचारियों ने पूर्ण एकजुटता के साथ भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर नूरपुर और जसूर के बैंक कर्मचारी जसूर में एकत्रित हुए और धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों और अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की।


इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल केवल एक दिन का आंदोलन नहीं है, बल्कि यह बैंक कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान, भविष्य और आने वाली पीढ़ियों के हितों की लड़ाई है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि किसी भी आंदोलन की सफलता उसकी एकजुटता और सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है।


उन्होंने उन कर्मचारियों से भी सामूहिक आंदोलन के साथ खड़े होने का आह्वान किया, जो विभिन्न कारणों से हड़ताल में शामिल नहीं हुए और बैंकों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि संगठन के आह्वान के समय सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर अपने सहयोगियों के संघर्ष का समर्थन करना चाहिए


कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि संगठन के आह्वान पर कर्मचारी एकजुट नहीं होंगे तो इससे वर्तमान संघर्ष कमजोर होने के साथ-साथ भविष्य में अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना भी मुश्किल हो सकता है। उन्होंने सभी बैंक कर्मचारियों से यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के कार्यक्रम को सफल बनाने और संगठन की एकता को मजबूत करने की अपील की।


इस दौरान कर्मचारियों ने “मार्च ऑन” और “हमारी एकता जिंदाबाद” जैसे नारों के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।


बताया गया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस से संबंधित लगभग सभी बैंकों में हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। हड़ताल के चलते इन बैंकों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, यूनाइटेड फोरम से संबंधित नहीं होने वाले कुछ बैंकों में सामान्य रूप से सेवाएं जारी रहीं। प्रदेश में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की सेवाएं भी जारी रहीं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार