PM मोदी के जन्मदिन पर नमो ऐप से भेजें संदेश

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। पीएम 74 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर भाजपा ने 17 सितंबर से 'सेवा पखवाड़ा' की शुरुआत की है। यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक जारी रहेगा।




यूजर को 'नमो ऐप' पर होम स्क्रीन पर 'सेवा पखवाड़ा' का बैनर नजर आएगा, जिस पर क्लिक कर कोई भी यूजर न केवल अपनी 'सेवा शुभकामनाओं' को सीधा पीएम मोदी को पहुंचा सकता है, बल्कि यहां उनकी सेवा यात्राओं के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकता है।

इस विशेष अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक में जन-सेवा से जुड़े कई कार्य करेंगे। इसी उद्देश्य से 'नमो ऐप' पर एक मॉड्यूल को भी लॉन्च किया गया है, जहां कोई यूजर अपनी वर्चुअल भागीदारी पेश कर सकता है और पीएम मोदी को अपनी सेवा शुभकामनाएं भेज सकता है।

इस मॉड्यूल में सेवा दान में अपनी भागीदारी दिखाने के लिए, यूजर को 'गिफ्ट ए सेवा' के विकल्प को चुनना होगा, यह विकल्प नीचे की तरफ नजर आएगा। यहां यूजर 'रक्तदान सेवा', 'स्वच्छता सेवा', 'अन्नदान सेवा', 'शिक्षा सेवा', 'वृक्षारोपण सेवा', जैसी कई सेवाओं में अपनी भागीदारी पेश कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर वीडियो और फोटो के जरिए अपने योगदानों को साझा कर सकते हैं। वहीं, यूजर को पीएम को वीडियो संदेश भेजने के लिए आपको "शुभकामना रील" के विकल्प को चुनना होगा।

इस मॉड्यूल के टॉप में 'सेवा यात्रा : ए वर्चुअल एग्जीबिशन' का विकल्प है, जिस पर क्लिक कर यूजर पीएम मोदी की जीवन-यात्रा के बारे में जानकारी हासिल ले सकते हैं। इसके अलावा यहां "क्रिएट योर ओन पीएम मोदी स्टोरी" का भी एक यूनिक फीचर है, जहां उनकी लाइफ के प्रेरक हिस्सों को चुनते हुए, उसे वीडियो फॉर्मेट में अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया जा सका है। इस फीचर में कम से कम पांच इमेज को सेलेक्ट करना होगा।

इस तरह, नमो ऐप का यह अभियान तकनीक और नवाचार के माध्यम से देशवासियों को पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और उन्हें यादगार बनाने की दिशा में एक अनूठी कोशिश है।

यहां एक 'एआई सेवा ग्रीटिंग कार्ड' का भी सेक्शन है, जहां कोई यूजर अपनी फोटो को कैप्चर या अपलोड कर, एक स्पेशल मैसेज और टेंपलेट के साथ अपनी 'सेवा शुभकामना' को सीधे पीएम मोदी को भेज सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस